
*होली के पावन पर्व को बहुत ही शालीनता से मनाये।* *डॉ0विभा चहल* होली के पावन पर्व पर जनपद एटा की समस्त जनता को शुभकामनाएं देते हुए,जिलाधिकारी महोदया डॉ0विभा चहल ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है, आप सभी इस पावन पर्व को बहुत ही शालीनता से मनायें।साथ ही जनपद की भाईचारे की मिसाल को अक्षुण बनाये रखने के लिए एक दूसरे का सहयोग करे।कोरोना जैसे वायरस की पुनः दस्तक से सभी को आगाह करते हुए,जिलाधिकारी महोदया ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप मास्क, सेनेटाइजर,और उचित दूरी बना कर इस घातक वाइरस के प्रकोप से स्वयं भी बचे और दूसरों को भी बचाने में सहयोग करें।