
सामान्य पंचायत निरवाचन के लिए समस्त आर ओ द्वारा अधिसूचना जारी नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू
जनपद कासगंज में तृतीय चरण में होने वाले निरवाचन के लिए 13 से 15 अप्रैल, 2021 तक प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक, नामांकन 16, 17 अप्रैल को, नामांकन पत्रों की संवीक्षा, उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 18 अप्रैल को, 03 बजे से कार्य समापन तक होगा, मतदान 26 अप्रैल को प्रातः 07 बजे से शाम 06 बजे तक, मतगणना ०2 मई को प्रातः 08 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी!
जिला निरवाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि त्रि स्तरीय सामान्य निरवाचन 2021 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गयी है, राज्य निरवाचन आयोग द्वारा निधारित दरों के अनुसार सदस्य ग्राम पंचायत के लिए नाम निर्देश पत्र का मूल्य 150 रु, तथा जमानत की राशि 500 रु, ग्राम प्रधान के लिए नाम निरदेश पत्र का मूल्य 300 रु, जमानत राशि 2000, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए नाम निरदेश पत्र का मूल्य 500 रु, तथा जमानत राशि ४000 रु निधारित है!
उन्होंने बताया कि महिला, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आधी धन राशि निधारित है , नाम निरदेश पत्र नकद धनराशि देकर क्रय किया जायेगा तथा जमानत राशि चालान द्वारा बैंक/ कोषागार में जमा की जायगी उम्मीद वार किसी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, सहकारी बैंक का बकाये दार नहीं होना चाहिए अन्यथा नामांकन रद्द किया जायेगा, उम्मीद वार की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये!