मिट्टी की ढाय गिरने से किशोर की मौत, दो घायल

#Etah….

मिट्टी की ढाय गिरने से किशोर की मौत, दो घायल
◾मिरहची क्षेत्र के गांव पिवारी की घटना
◾कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सरदलगढ में पीली मिट्टी खोदते समय ढाय गिरी, एक महिला समेत दो दबकर घायल हुए
◾मिरहची थाना क्षेत्र के ग्राम पिवारी निवासी उमाकांत का 14 वर्षीय पुत्र शनि गांव से दूर कुछ लोगों के साथ होली त्यौहार पर घर में साफ सफाई के लिए पीटी मिट्टी खोद रहा था। तभी ढाए अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। शनि मिट्टी के मलबे में दब गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई। दौड़कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी जिद्दोजहद के बाद मिट्टी के ढेर में दबे किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शनि की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
◾दूसरी ओर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सरदलगढ निवासी सुनीता देवी और यहीं के निवासिनी 12 वर्षीय ज्योति पुत्री कमल सिंह गांव के पास पीली मिट्टी खोलते समय ढाय में दब गई। हालत खराब होने पर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks