
विश्वास नहीं हो रहा है अभी हाल में ही उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य पत्रकार भाई प्रमोद श्रीवास्तव जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
एक अच्छे इंसान और बेहतरीन पत्रकार का इस तरह जाना बहुत ही दुखद है।
सभी साथियों के लिए बहुत दुःख और सदमे की घड़ी है
2 दिन पहले ही उनको कोरोना होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। उसकी बाद उनकी हालत अत्यंत गंभीर होने लगी, उन्हें केजीएमयू में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया, जिसके बाद आज शाम उनके ना रहने का यह दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
उत्तर प्रदेश मानता प्राप्त संवाददाता समिति से आग्रह करूंगी कि अपने सदस्य को जो कोरोनावरियर्स सरकार द्वारा 50 लाख सहयोग है वह उनके परिवार को दिलाने की कृपा करे।
भगवान उनकी आत्मा को शांति दें, और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति, विनम्र श्रद्धांजलि। ????????