
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021
पंचायत निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी की अधिसूचना
समस्त पदों हेतु जनपद में 19 अप्रैल को मतदान, 02 मई 2021 को होगी मतगणना
आदर्श चुनाव आचार संहिता का सम्पूर्ण जनपद में शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को दृष्टिगत रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के उपरान्त जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 विभा चहल ने जनपद एटा की अधिसूचना जारी कर दी है। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन विक्री से लेकर मतगणना तक पूरा कार्यक्रम विस्तृत रूप से जारी कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य जिला मुख्यालय पर होगा। ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा सम्बन्धित विकास खण्ड के अन्तर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जायेगी। जिला पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना विकास खण्ड के अन्तर्गत निर्धारित मतणना स्थल पर की जायेगी तथा परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेशानुसार नामांकन दाखिल करने हेतु 07 अप्रैल से 08 अप्रैल तक प्रातः 08 बजे से सांय 05 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 09 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रातः 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 11 अप्रैल को प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, चुनाव चिन्ह आवंटन 11 अप्रैल को अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 19 अप्रैल को प्रातः 07 बजे से सांय 06 बजे तक, मतगणना 02 मई को प्रातः 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक का समय निर्धारित किया गया है। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। उपर्युक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्ेदश्य से मीडिया बंधुओं के साथ वार्ता की। तदोपरान्त कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी अधिकारियों, सहायक प्रभारी अधिकारियों एवं निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में जनपद में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराया जाना है। सभी सौंपे दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी राहुल कुमार, एएसपी ओपी सिंह, सीएमओ डॉ0 अरविंद कुमार गर्ग, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, समस्त उप जिलाधिकारी, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार सहित समस्त प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी आदि मौजूद