
एटा ~ साइबर सेल एटा ने आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित श्री रूपसिंह स्टोर मोहर्रिर, रिजर्व पुलिस लाइन जनपद एटा के खाते में वापस कराई शत प्रतिशत धनराशि, पीड़ित के साथ दिनाँक 26.12.2020 को अज्ञात कॉलआया जिसमें उसने खुद को पीड़ित का रिश्तेदार बता कर 50000 रुपए का फ्राड कर लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री राहुल कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सैल एटा द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में शत प्रतिशत धनराशि 50000 रूपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। दिनाँक 04.01.2021 को उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति का दिनाँक 26.12.2020 को कॉल आया जिसमें उसने खुद को पीड़ित का रिश्तेदार बताया था । आवेदक को बातों के झांसा में लेकर आईसीआईसीआई के खाते से 50000 रूपये का ट्रांजैक्शन कर लिया । अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा साइबर सेल की टीम को प्रकरण की जांच कर पीड़ित की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सैल एटा द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर त्वरित व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए दिनाँक 27.03.2021 को पीड़ित की कुल ठगी गई धनराशि 50000.00/- रुपये की बड़ी रकम को उसके एकाउंट में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर पीड़ित द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।
साइबर सैल एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश
01- किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर उस कम्पनी के आधिकारिक वेवसाइट से ही प्राप्त करें क्योकि आजकल साइबर ठगों द्वारा अपने नम्बरों को विभिन्न आनलाइन कम्पनियों के कस्टमर केयर के नाम से गूगल पर अपडेट किया गया है।
02- कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर ना करें ।
03- किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट रिसीव करने वाला है।