7 साल की मासूम बेटी से नशे में धुत बाप ने किया रेप

7 साल की मासूम बेटी से नशे में धुत बाप ने किया रेप

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक पिता ने मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाकर बाप के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है। पुलिस ने पीड़ित मासूम को इलाज के लिए भेजा है। साथ पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि रात में नशे में धुत्त होकर पिता घर पहुंचा और बरामदे में सो रही सात साल की बेटी को चुपके से उठाकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां की नींद खुल गई और उसने किसी तरह बेटी को बाप के चंगुल से बचाया।

पिता द्वारा किये गए इस कुकृत्य को देखकर परेशान पीड़िता की मां बदहवास हो गई, इसी बीच मौका देखकर दुष्कर्मी पिता भाग निकला। बाद में पीड़िता की मां ने हिम्मत जुटाते हुए पति की शिकायत पुलिस से की।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़िता को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया और दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में पिता के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को गिरफ़्तार कर जेल भी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म करने वाले पिता को जेल भेजा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks