खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी घी व मावा कराया नष्ट

खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी घी व मावा कराया नष्ट
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं डीएम डा. विभा चहल के निर्देशन में मिलावटी सामान की बिक्री करने एवं निर्माण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को जिला अभिहित अधिकारी डा. श्वेता सैनी, तहसीलदार ने रिजोर में मावा निर्माणघर पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में 25 किग्रा दूषित मावा नष्ट कराया गया। टीम ने मावा, घी और समिश्रक के नमूने जांच के लिए भरे हैं।

गुरुवार को रिजोर में जिला अभिहित अधिकारी, तहसीलदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल यादव, अरुण कुमार ने इब्राहिमपुर नगरिया निवासी देशराज पुत्र अजुद्दी प्रसाद की मावा निर्माणशाला पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने यहां से दूषित एवं समिश्रक 25 किग्रा मावा नष्ट कराया। इसकी अनुमानित कीमत 8500 रुपये बतायी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks