अमर शहीद रानी अवन्ती बाई लोधी का अपमान,नहीं सहेगा हिन्दुस्तान-साधना भारती

एटा।दिनांक 26 मार्च 2021 को लोधी क्षत्रिय समाज संगठन द्वारा छिंदवाड़ा के किशनपुर में आयोजित “अमरशहीद रानी अवन्ती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कांग्रेस की फायर ब्राण्ड राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वविदुषी साधना भारती जी ने कहा कि भाजपा अमरशहीदों और महापुरुषों को धर्म और जाति के आइने से देखती है।अमर शहीद रानी अवन्ती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस 20 मार्च 2021 को मध्य प्रदेश के पिछोर में वाचरौन चौराहे पर स्थापित वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी जी की प्रतिमा का भाजपा की मामा सरकार ने प्रशासन से घोर अपमान कराया।हिन्दुस्तान के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम अमर शहीद वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी जी का अपमान हमें कदापि बर्दास्त नहीं।अमर शहीद रानी अवन्ती बाई लोधी जी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।