अतिशीघ्र समाधान के आस्वासन पर सडक खोल 10 को मुख्यालय पर समीक्षा बैठक करने की घौषणां की

एटा कासगंज रोड को चार घंटे तक जाम कर किसानों ने दिया धरना प्रशासन के अतिशीघ्र समाधान के आस्वासन पर सडक खोल 10 को मुख्यालय पर समीक्षा बैठक करने की घौषणां की

जलेसर क्षेत्र में ओलावृष्टि से वर्वाद हुए किसानों से पदाधिकारी मुलाकात कर किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे

आपको अवगत कराना है कि पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार आज दिनांक 26.03.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कासगंज रोड स्थित न0 ख्याली माचुआ राजवाह की पुलिया पर सुबह से ही कोतवाली मिरहची, कोतवाली देहात सहित काफी माञा मैं पुलिस फोर्स तैनात था उसके बाबजूद भी किसान, नोजवान, महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोग सडक़ पर जम गए वहीं जलेसर सहित जनपद एटा मे लगभग एक दर्जन जगहों पर किसानों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार चक्का जाम किया सूचना मिलते ही जिलाधिकारी एटा के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अबुल कलाम जी किसानों के बीच न0 ख्याली पर पहुंचे और आंदोलनरत किसानों को आस्वासन दे सडक खुलवाने का प्रयास किया जिस पर किसान अड गए कि संम्बन्धित अधिकारी मोके पर आकर समाधान करें जिस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने समझोता करते हुए आस्वासन दिया कि माचुआ राजवाह मैं अतिशीघ्र सरनऊ गांव तक पानी पहुंचाने का काम करेंगे और टेल तक पानी पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे तथा जिला खाद एवं विपणन अधिकारी ने किसानों को आस्वासन दिया कि गेहूं क्रयकेंद्रो पर पर्याप्त वारदाना उपलब्ध कराया जाएगा और किसी भी किसान को किसी भी हालात में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी तथा वीडियो मारहरा ने शहीद रामप्रसाद जी का स्म्रति द्वार एवं स्म्रति स्थल बनवाने सहित उपजिलाधिकारी सदर ने लम्बित मांगो के संदर्भ में अतिशीघ्र अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का आस्वासन दिया तत्पश्चात उपरोक्त आस्वासनो के बाद किसानों ने सडक़ खोलने का निर्णय लिया और तय किया गया कि उपरोक्त प्रदर्शन की समीक्षा बैठक 10 अप्रैल को मुख्यालय पर की जाएगी तथा अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि जलेसर क्षेत्र में ओलावृष्टि से वर्वाद हुए किसानों से मुलाकात करेंगे और इस होली के त्योहार को भी नहीं मनाएंगे साथ ही पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए आखिरी दम तक संघर्ष जारी रहेगा तीनों काले क्रषि कानूनों का विरोध करते हुए एम एस पी की गारंटी कानून की मांग करते हुए जिन आवश्यक मांगो के निस्तारण हेतु आंदोलन में गम्भीरता से चर्चा की गई वह निम्नलिखित हैं :-

1 :- जनपद के किसानों का गेहूं सरकारी रेट पर विके जिसके लिए पर्याप्त वारदाना गेहूं की फसल आने से पूर्व मंगाया जाए एवं जनपद का गेहूं खरीद लक्ष्य को कम से कम करीब 100 गुना बढ़ोतरी की जाए ताकि सभी किसानों को उचित मूल्य मिल सके एवं मण्डी मे होने वाली लूट से किसान को वचाया जा सके तथा मण्डी के अंदर एक भी गेहूं का दानासरकारी रेट से कम पर खरीद करनेवाले ब्यापारियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही करते हुए जेल भिजवाया जाए।

2 :- माचुआ राजवाह, रार माईनर, हिम्मतपुर से लेकर माईनर मैं चमकरी तक, सकरौली राजबाह, जलेसर के पास नगला घनश्याम- दौलतपुर मुस्की – न0 जीवाराम – न0 महासुख पर स्थिति लौधीपुर राजबाह सहित जनपद के सभी नहर राजवाहों मैं टेल तक पानी पहुंचाया जाए।

3 :- माचुआ राजबाह स्थिति एल0 जी0 सी0 (हजारा नहर) पर सैफन की तत्काल सफाई कराकर, कट – खांदी को मजबूती से बंद कराकर सिंचाई खण्ड अलीगढ़ को सख्ती के साथ निर्देश दे कर राजवाह की छमता के अनुसार 180 क्यूसेक पानी छोडबाकर टैल तक पानी पहुंचाया जाए तथा सफाई के नाम पर हर साल हो रहे घोटाले की जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा जाए।

4 :- वैवर ब्रांच नहर पर स्थिति गांव अम्रतपुर पर पुल बनबाया जाए एवं बैबर ब्रांच , समानांतर लोअर गंगा कैनाल (हजारा नहर) आदि को पक्का होने से तत्काल रोका जाए ताकि वाटर लैविल नीचे न जा सके।

5 :- जलेसर क्षेत्र के गांव किसर्रा एवं खानपुर मैं खारे पानी की गम्भीर समस्या है उक्त गांव को जमो स्थिति पानी की टंकी से पानी की सप्लाई की जाती थी पाईप लाईन खराब होने की बजह से सप्लाई बंद है तत्काल समाधान कराया जाए।

6 :- पिलुआ, मुईउद्दीनपुर, मारहरा, मिरहची, आई0 टी0 आई सहित सभी फीडरों पर मानक के अनुरूप ट्यूवेल को सरकार के हिसाब से कम से कम 10 घण्टे एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 18 घण्टे निर्वाध विधुत सप्लाई दिलाई जाए।

7 :- गृमीण बैंक धिरामई – मारहरा, कैनरा बैंक गिरोरा, मिरहची एवं मारहरा सहित जनपद की बैंको मैं दलालों की ब्रहद सक्रियता की बजह से कमीशन के नाम पर किसानों से लूट हो रही है इसे तत्काल रोका जाए।

8 :- आवारा गाय एवं सांडो सहित नीलगाय, जंगली सूअर क अत्याचार से निजात दिलाने हेतु गऊशाला एवं पशुबाड़े बनबाकर उपरोक्त जानवरों को पकडवाकर बन्द करवाया जाए।

9 :- गांव नयावांस के शहीद रामप्रसाद जी के नाम शहीद स्मृति गेट एवं शहीद स्मारक का तत्काल निर्माण कराया जाए।

10 :- पशु अस्पताल नयावांस पर पर्याप्त चिकित्सक एवं पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता तत्काल कराई जाए।

11 :- नहर स्थिति रतनपुर पुल पर मिरहची एवं मारहरा थाने की पुल के दोनो तरफ पुलिस चोकी बनी हुई हैं जिनकी पर्याप्त ब्यबस्था कराकर 24 घंटे पुलिस की उपलब्धता कराई जाए जिससे आये दिन होने बाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

12 :- पीएसी से मारहरा रोड सहित जनपद की सभी सडकों के फुटपाथों को साफ कराकर समतल कराया जाए ताकि अंधेरे में साईकिल एवं मोटरसाइकिल पर चलने वाले किसान मजदूरों का जीवन सुरक्षित रह सके।

13 :- जलेसर क्षेत्र में औलाव्रष्टि से वर्वाद किसानों को सरकार से तत्काल प्रभाव से मुआवजा दिलाया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, रवी यादव, कामरेड राजाराम यादव, कामरेड ज्ञान सिंह वघेल, वेद यादव, अरविन्द शास्त्री, आशुतोष, देवव्रत, पिंकी भाई, जाहिद अब्बास, संदीप कुमार, पवन, धनेश, पप्पू, युवराज राजपूत, कमला देवी, सुधा देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

वहीं जलेसर क्षेत्र के किसानों ने ओलावृष्टि से वर्वाद हुए किसानों को सरकार से तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी जलेसर एस. के. वर्मा जी को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, वावूराम वर्मा, महेश यादव, रामवीर सिंह, मनोज कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks