
वैक्सीन लगने के बाद भी बुजुर्ग की मौत
एटा- जनपद के ब्लॉक निधौलीकलां क्षेत्र के गांव खेड़ा में प्रात: 8.30 बजे कुंवरपाल पुत्र बिरख सिंह (55 वर्ष) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से बुजुर्ग को बुखार, उल्टी-दस्त हो गए थे। जिस कारण गुरुवार सुबह मौत हो गई।
मृत बुजुर्ग के पुत्र योगेन्द्र कुमार ने बताया कि उसके पिता ने 15 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य के नगला गलुआ पर कोरोना वैक्सीन लगवायी थी। उसके पिता दिल्ली में दर्जी का काम करते थे। कोरोना काल में वह गांव वापस आ गए थे। उन्होंने गांव में ही कपड़े सिलाई का काम करने लगे थे।