
केरल के लोग पढ़े-लिखे, इसलिए बीजेपी को नहीं मिल रहे वोट, भाजपा के सीनियर नेता का बयान
केरल विधानसभा के बीच राज्य के बड़े बीजेपी नेता ने कुछ ऐसा कहा है जो पार्टी के लिए किरकिरी की वजह बन सकता है. केरल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के एकमात्र विधायक ओ राजगोपाल ने कहा है कि केरल में बीजेपी के नहीं बढ़ने की वजह राज्य की अत्यधिक साक्षरता दर है. ओ राजगोपाल ने कहा है कि यहां के लोग पढ़े-लिखे हैं और वोट देने से पहले सोचते हैं, तर्क करते हैं.