पापा की परी ने प्रेमी पर किया तेजाब से हमला, अस्पताल में मौत, खुद भी झुलसी

@रामराज! पापा की परी ने प्रेमी पर किया तेजाब से हमला, अस्पताल में मौत, खुद भी झुलसी

**UP Agra Acid Attack: A Girlfriend living in a live-in, threw acid on boyfriend; youth died in hospital
i. युवती भी तेजाब से झुलसी, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
ii. साथ में रहते थे प्रेमी-प्रेमिका, बुधवार रात हुआ था झगड़ा

आगरा: थाना हरीपर्वत के खंदारी में गुरुवार की लैब सहायक पर तेजाब डाल दिया गया। दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तेजाब डालने का आरोप एक युवती पर है। वह भी झुलस गई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए गए हैं। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे क्या कारण है, यह पता किया जा रहा है।

मूल रूप से कासगंज निवासी देवेंद्र राजपूत (28 वर्ष) पुत्र कालीचरण हरी पर्वत क्षेत्र स्थित लाल पैथोलॉजी में लैब सहायक के रूप में कार्य करता था। खंदारी में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। गुरुवार पुलिस को सूचना मिली कि उसे तेजाब डालकर झुलसा दिया गया है। दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

साथ में रहते थे प्रेमी-प्रेमिका
दोपहर तकरीबन 2:30 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। देवेंद्र को तेजाब से झुलसाने का आरोप महिला मित्र पर लगाया गया है। वह सिकंदरा क्षेत्र स्थित एनर्जी प्लस अस्पताल में नर्स है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला मित्र और देवेंद्र के बीच काफी समय से दोस्ती थी। दोनों साथ में ही रहते थे।

बुधवार रात को किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसने ही देवेंद्र पर तेजाब डाल दिया। इससे वह 80 फीसदी तक झुलस गया। अस्पताल में मौत हो गई। महिला मित्र भी झुलसी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा है। एसपी सिटी ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks