अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना‌ नयागांव पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 25.03.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित राजपुरा राजेन्द्र सिंह के मकान के सामने से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव एटा सम्बन्धित मु0अ0स0- 43/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- मूलचन्द बहेलिया पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 राजपुरा थाना नयागांव एटा ।

बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ.नि. रघुवीर सिंह
  2. का.अरविन्द कुमार
  3. का. श्यामवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks