एटा से आगरा और टूंडला के लिए फिर दौडेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेने

ब्रेकिंग न्यूज़

एटा से आगरा और टूंडला के लिए फिर दौडेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेने।

एक अप्रैल से शुरू होगा दोनो ट्रेनों का संचालन।
उत्तर मध्य रेलवे कार्यालय प्रयागराज ने जारी किया आदेश।

रेलवे विभाग के इस निर्णय से क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी काफी राहत ।

एटा से टूंडला तथा एटा से आगरा फोर्ट जाने के लिए दो नई विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का आदेश हुआ जारी।

दोनो ट्रेनों में एक स्लीपर व छह सामान्य सहित कुल सात कोच होंगे।

दोनों ही गाड़ियां दिन में अप व डाउन में लगायेंगी एक एक चक्कर।

ट्रैन संख्या 01915 टूंडला से सुबह 5:00 बजे एटा के लिए चलेगी।

दो घंटे की अवधि पूरा कर सुबह 7:00 बजे एटा पहुंचेगी।

यह ट्रैन सुबह 6:00 बजे जलेसर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 01916 एटा से शाम को 7:30 बजे टूण्डला के लिए प्रस्थान करेगी।

शाम 8:12 पर जलेसर सिटी पहुंचेगी और फिर रात्रि 9:40 पर टूण्डला पहुचेगी।

विशेष एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 01913 आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से शाम 4:10 पर एटा के लिए प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन शाम 6:00 बजे जलेसर सिटी स्टेशन और 7:00 बजे एटा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 01914 सुबह 7:30 बजे एटा से आगरा फोर्ट के लिए प्रस्थान करेगी।

तीन घण्टे के सफर के बाद 10:35 पर आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

जलेसर सिटी रेलवे स्टेशन पर इस गाड़ी का पहुंचने का समय सुबह 8:15 रहेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks