ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत

ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत
~सकीट क्षेत्र में हुआ हादसा चालक फरार अन्य दुर्घटनाओं में सिपाही समेत तीन घायल~
एटा
सकीट थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां बाल-बाल बच गई। आरोपित चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सिपाही समेत तीन घायल हुए हैं।

बुधवार सुबह 10.30 बजे ग्राम कौंचीढेरा निवासी नौ वर्षीय दिलशाद मां चुनियां के साथ कस्बा सकीट जा रहा था। वह दोनों गांव से कुछ ही दूर निकल पाए थे कि मैनपुरी की ओर से आ रहे ट्रक ने दिलशाद को टक्कर मार दी, जबकि उसकी मां बाल-बाल बच गई। जब तक बालक को अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। आरोपित चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सकीट के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता मुन्ना की तहरीर पर संबंधित ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

दूसरी ओर
कोतवाली नगर क्षेत्र में जेल रोड पर हुए सड़क हादसे में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मुकेश कुमार घायल हो गया। अन्य सड़क हादसों में कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नगला मई निवासी अवधेश कुमार तथा मारहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा बदन निवासी ललित कुमार घायल हुए हैं। स्वजन द्वारा सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks