
प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 401 आपत्तियां आईं
एटा-पंचायत चुनाव के लिए जारी हुई अनतिम आरक्षण सूची के बाद कुल 448 आपत्तियां आईं। इनके निस्तारण की कार्रवाई अधिकारियों ने शुरू कर दी है। आपत्तियों का निस्तारण के बाद 26 मार्च को अंतिम सूची जारी की गई है।
अनमित आरक्षण सूची जारी के तीन दिन के अंदर ही इस अधिक शिकायतें आई है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद दावे आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। अनतिम सूची होने के दूसरे दिन 27, तीसरे दिन 168 तथा तीसरे दिन 253 आपत्तियां पहुंच गई थी। कुल 448 आपत्तियां मिली है। जबकि पिछली बार 428 आपत्तियां आई थी। सभी आपत्तियों छंटनी की गई तो 401 आपत्ति प्रधान पद के लिए आई हैं। बीडीसी पद के लिए 20 जिला पंचायत पद के लिए 16 आपत्तियां मिली है।