वर्षा और ओलों से ग्रामीण क्षेत्रों फसलों में हुआ नुकसान

एटा

वर्षा और ओलों से ग्रामीण क्षेत्रों फसलों में हुआ नुकसान

एसडीएम एवं तहसीलदार ने फसलों के निरीक्षण करने के लिए लेखपालों को दिए निर्देश।
जलेसर क्षेत्र में गत दिवस देर शाम आई आंधी और साथ में लाई ओले और बरसात ने किसानों के चेहरे पर सिलवटें लाने को मजबूर कर दिया है । क्योंकि खेतों में गेहूं सरसों आदि की फसल पक कर तैयार खड़ी है, होली के बाद कटान शुरू हो जाता है आंधी एवं बरसात ओलों ने किसानों की फसलों पर तबाही मचाई । जिससे जलेसर क्षेत्र में ओलों एवं बरसात से किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ है । मामले की जानकारी मिलते ही उप जिला अधिकारी एसपी वर्मा के द्वारा लेखपाल भी क्षेत्रों में नुकसान के आकलन हेतु भेजें जा रहे हैं कई गांवों का जहां ओलावृष्टि से जलेसर क्षेत्र में किसानों की फसलों का नुक़सान हुआ है उन गांवों में पहुंच कर जलेसर तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने किसानों की फसलों का भी निरीक्षण किया है जिससे किसानो की फसलों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके जलेसर तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने राजस्व टीम के साथ गांव दोलतपुरमुंकी , नंगला घनश्याम , नगला महासुख एवं दर्जन भर गांवों में पहुंच कर किसानो की फसलों जो ओलावृष्टि की बजह से नष्ट हुई है उनका निरीक्षण किया है किसानों ने भी प्रशासन से फसलों में हुए नुकसान के आकलन की मांग की है ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks