ICC T20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची भारत की शैफाली वर्मा

ICC T20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची भारत की शैफाली वर्मा

भारत की युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई हैं. यह 17 वर्षीय बल्लेबाज पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान शीर्ष पर पहुंची थीं. उन्होंने अब 23 और 47 रन की पारियां खेलकर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ा. भारतीय टीम हालांकि 3 मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच हार गई थी.

आईसीसी के बयान के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लिजेल ली की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है, लेकिन वनडे रैकिंग में उन्होंने एक सप्ताह बाद ही इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट से अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया. ली पिछले मैच में 70 रन की पारी खेलने के दम पर टी20 रैकिंग में तीन पायदान ऊपर 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks