एडीएम ने 07 अभियुक्त किए जिला बदर

एडीएम ने 07 अभियुक्त किए जिला बदर

एटा। अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व केशव कुमार ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करते हुए 07 अभियुक्तों को आगामी छः माह के लिए जिला बदर किया है। एडीएम के आदेशानुसार अभियुक्त अदनान पुत्र असद खां निवासी जनता टेण्ट हाउस हाल निवासी मौहल्ला किदवईनगर थाना कोतवाली नगर जिला एटा, अभियुक्त जैन साहब पुत्र रामेश्वर निवासी रजकोट थाना रिजोर जिला एटा, अभियुक्त अजीत सोलंकी पुत्र राजकुमार निवासी अशोक विहार कालौनी, एटा थाना कोतवाली नगर, बनी सिंह पुत्र श्यामपाल निवासी ग्राम सोना थाना शकरौली, राजकुमार पुत्र श्यामपाल निवासी ग्राम सोना थाना शकरौली, मोन्टी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सोना थाना शकरौली, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सोना थाना शकरौली को आगामी छः माह के लिए जिला बदर किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks