एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 4 ईसाई महिलाओं को चलती ट्रेन से जबरन उतरवाया, अमित शाह ने कार्रवाई का दिया भरोसा

यूपी : एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 4 ईसाई महिलाओं को चलती ट्रेन से जबरन उतरवाया, अमित शाह ने कार्रवाई का दिया भरोसा

केरल की चार ईसाई महिलाओं को उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा कर ट्रेन से उतरवा दिया. वे सभी दोबारा तभी ट्रेन पर सवार हो सकीं, जब पुलिस ने उन्हें धर्म परिवर्तन न कराने की क्लीन चिट दी. इस घटना की केरल में तीखी प्रतिक्रिया हुई है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिख कर इस पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अमित शाह ने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है.

विजयन ने अपने पत्र में लिखा है, “ऐसी घटनाएं देश और उसकी धार्मिक सहिष्णुता की छवि दाग़दार करती हैं. केंद्र सरकार को ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करनी चाहिए. मेरी दरख्वास्त है कि आप इस मामले में हस्तक्षेप करें और इसमें शामिल उन सभी लोगों और संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करें जो संविधान से मिली नागरिक स्वतंत्रता को छीनने की कोशिश कर रहे हैं.”

यह घटना 19 मार्च की है, जब हरिद्वार से पुरी जा जा रही उत्कल एक्सप्रेस में कुछ लोगों ने नन्स को घेर लिया और जबरन ट्रेन से उतरवा लिया. इस वाकये से जुड़े ट्रेन के अंदर 25 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नन्स कुछ लोगों से घिरी नज़र आती हैं. उनमें से कुछ पुलिस वाले हैं. वीडियो में एक आवाज़ आती है, “अपना सामान लेकर आओ. आप को भिजवा दिया जाएगा. ऐसी बात नहीं है..आप चिंता मत करो.”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks