
एटा- अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण के सम्बंध में वाँछित चल रहा अभियुक्त संजू गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं - 99/2021 धारा 60, 60(2) आबकारी अधि0 की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त संजू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 22.03.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन में अवैध शराब के निष्कर्षण के सम्बन्ध में दबिश की गयी तो संजू द्वारा अपने घर के सामने खाली पड़ी जगह में अवैध शराब का निष्कर्षण कर रहा था जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया था तथा मौके से 20 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद करने के साथ साथ मौके पर काफी मात्रा में लहन नष्ट किया गया था। इस सम्बंध में अभियुक्त संजू के विरुद्ध थाना अलीगंज मु0अ0स0 99/2021 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम बनाम पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 24.03.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संजू को समय करीब 08.45 बजे कैल्ठा चौराहा यात्री प्रतिक्षालय के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- संजू पुत्र रामवीर तेली निवासी मौ0 बालकिशन कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।