गांव की सरकार-पांच साल में नहीं बदली ऊंचागांव की सूरत

गांव की सरकार-पांच साल में नहीं बदली ऊंचागांव की सूरत
~नौ हजार की आबादी वाले गांव में विकास की दरकार सरकारी आवास पाने की राह देख रहे ग्रामीण~
एटा: जलेसर ब्लाक की ग्राम पंचायत ऊंचा गांव में सड़कों पर जलभराव और अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। सरकार से मिलने वाले आवास पाने के लिए ग्रामीण आस लगाए बैठे हैं।

ग्राम पंचायत ऊंचा गांव में चार मजरा नगला बालजीत, नगला सूखा एवं पदेरा शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यो के नाम पर खानापूरी की गई है। बहुत कम स्थानों पर विकास कार्य कराए गए हैं।

पेयजल सप्लाई के लिए पंचायत में ठोस कदम नहीं उठाए गए। कई हैंडपंप खराब हो चुके हैं, जिन्हें ठीक नहीं कराया गया। गांव में मोटी रकम खर्च करके सोलर लाइटें लगवाई गई हैं, जिनमें से कई खराब हैं। इससे रात को गांव में अंधेरा रहता है। अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत के मजरों में विकास कार्य कराए गए हैं। मुख्य गांव में बजट के अभाव में काम नहीं हो पाए। अथक प्रयासों से नगला सूखा नगला बातचीत में डामरीकरण कराया है। पंचायत घर के निर्माण के साथ ही नालियां एवं अन्य विकास कार्य कराए गए हैं। पंचायत में लगे हैंडपंप ठीक कराए गए हैं। जल स्तर गिरने के कारण नलों से पानी नहीं निकल रहा ।

पंचायत चुनाव में रिटर्निंग आफिसर संग रहेगी एआरओ की टीम
पंचायत चुनाव में रिटर्निंग आफिसर संग रहेगी एआरओ की टीम

–रामबाबू कुशवाह, ग्राम प्रधान।
ग्राम पंचायत में विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। अधिकांश काम कागजों तक ही सीमित रहे। विकास कार्यो के लिए आई धनराशि सही तरह उपयोग नहीं किया गया है। पात्र लोगों को सरकारी आवास की सुविधा भी नहीं मिल सकी है। गांव में मुख्य सड़कों पर जलभराव और गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है।

-दामोदर सिंह,
पंचायत चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। इससे नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। जिसके कारण बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।

विक्की ठाकुर
कोरोना बंदी के वक्त मनरेगा में रोजगार दिया था। इसकी मजदूरी काफी दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिली है। राशन कार्ड भी नहीं बनवाया गया है। मजदूरी के लिए चक्कर काटने को मजबूर है।

नारायण सिंह कुशवाह ग्राम प्रधान नगला सूखा के निवासी है। इस कारण उन्होंने अपने गांव में ही विकास कार्य कराए हैं। गांव में नालियां टूटी पड़ी हैं, गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।

जमालुद्दीन खान तमाम शिकायतों के उपरांत भी ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। पात्रों को पेंशन और शौचालय का लाभ भी नहीं मिला है।

विजय प्रताप सिंह 9000-ग्राम पंचायत की आबादी

4500-कुल वोटर

2400-कुल पुरुष वोट

2100-कुल महिला वोट

110-हैंडपंप

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks