
भूमाफिया से जमीन मुक्त कराने को भूख हड़ताल पर बैठी व्रद्द दलित महिला,नहीं मिल रहा न्याय
एटा ! तहसील सदर के थाना मलावन क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम छछैना में बटाईदार भूमाफिया से अपनी ही जमीन मुक्त कराने को आमरण अनशन पर गांव में ही बैठी अनुसूचित जाति की व्रद्द महिला विरमा देवी पत्नी स्वर्गीय शिवराज सिहं जाटव को लाख कोशिशों के बाद भी न्याय मिलता नजर नहीं आ रहा है ! आज स्वराज्य टाइम्स संवाददाता ने आमरण अनशन स्थल पर पहुंच कर उक्त दलित महिला से वार्ता की तो उसने बताया कि उन्होने अपने ग्राम के सुख्खी उर्फ सुखदेव यादव पुत्र नत्थू सिहं द्वारा पट्टे में मिली भूमि गाटा संख्या 163 स / 0.16 हैक्टेयर पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया है ! जिसको मुक्त कराने के लिए मजबूर होकर उसे भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होना पडा है !