
पंचायत निर्वाचन को दृष्टिगत प्रशिक्षण 25 मार्च को
एटा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रिटर्निंग आॅफीसर, सहायक रिटर्निंग आॅफीसर की तैनाती की गई है। नियुक्त किए गए सभी आरओ, एआरओ का प्रशिक्षण 25 मार्च को अपरान्ह 03 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में सभी संबंधित अधिकारी समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।