
वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चला जनपद में अभियान, थाना अमापुर ने किये 7 वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री मनोज कुमार सोनकर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री आदित्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 23.03.2021 को थाना अमांपुर पुलिस द्वारा 7 फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तार वारंटियों को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण —
- धर्मेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम रामपुर थाना अमांपुर जनपद कासगंज ।
- नरेश पुत्र कोनिल सिंह निवासी मुरादनगर थाना अमांपुर जनपद कासगंज ।
- विजयपाल पुत्र राकेश निवासी सुभाष नगर थाना अमापुर जनपद कासगंज ।
4.भूरे पुत्र मुन्नालाल निवासी सुभाष नगर थाना अमापुर जनपद कासगंज । - नीटू पुत्र मुन्नालाल निवासी सुभाष नगर थाना अमापुर जनपद कासगंज ।
- शेखर पुत्र मेक्सन निवासी सुभाष नगर थाना अमापुर जनपद कासगंज ।
- मनोज पुत्र मुन्नालाल निवासी सुभाषनगर थाना अमापुर जनपद कासगंज ।