
शासन – प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से किसानों मैं काफी आक्रोश व्याप्त है 26 को न0 ख्याली सहित एटा मैं ही एक दर्जन स्थानों सहित पूरे देश में चक्का जाम कर भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार
किसान आर पार की लडाई को तैयार कल 11 बजे जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से मिल अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दायर कराएंगे
आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 23.03.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के पदाधिकारीओं की बैठक एटा सदर तहसील मैं आहूति की गई उक्त बैठक में सर्वप्रथम शहीद दिवस के अवसर पर देश क्रांतिकारी शहीदों को नमन करते हुए उक्त बैठक मैं किसानों ने अवगत कराया कि पिछली 18 को नयावांस गांव में हुई किसान महापंचायत मैं दिए गए समयानुसार एक भी समस्या का धरातल पर समाधान नहीं हुआ है उपरोक्त बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि अव तक शासन- प्रशासन किसानों की समस्याओं का धरातल पर समाधान कराने को तैयार नहीं है इसलिए किसान भी अपनी वाजिब मांगो के न माने जाने तक पीछे हटने को तैयार नहीं है किसान आर – पार की लडाई लडने को तैयार है आज की बैठक में तय किया गया कि वि0 ख0 निधौलीकलां एवं मारहरा क्षेत्र के किसान, नौजवान, महिलाओं सहित मजदूर मिलकर कासगंज रोड स्थित न0 ख्याली गांव पर दिनांक 26.03.2021 को प्रातः 11 बजे से चक्का जाम कर जनपद में ही लगभग एक दर्जन स्थानो सहित पूरे देश में भारत बंद का आयोजन किया जाएगा उक्त चक्का जाम मैं किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को तत्काल रद्द कराने एवं एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून बनाने तथा लम्बित मांगो के निस्तारण सहित निम्नलिखित मांगो का तत्काल समाधान कराया जाएगा बैठक मैं तय किया गया कि सिंचाई विभाग सहित सम्बंधित विभागों की लम्बित मांगो के निस्तारण हेतु कल दिनांक 24.03.2021 प्रातः 11 वजे संगठन का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी एटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से मुलाकात कर जनता की समस्याओं के प्रति सिथिलिता वरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास करेंगे जिन आवश्यक मांगो के निस्तारण हेतु गम्भीरता से चर्चा की गई वह निम्नलिखित हैं :-
1 :- जनपद के किसानों का गेहूं सरकारी रेट पर विके जिसके लिए पर्याप्त वारदाना गेहूं की फसल आने से पूर्व मंगाया जाए एवं जनपद का गेहूं खरीद लक्ष्य को कम से कम करीब 100 गुना बढ़ोतरी की जाए ताकि सभी किसानों को उचित मूल्य मिल सके एवं मण्डी मे होने वाली लूट से किसान को वचाया जा सके तथा मण्डी के अंदर एक भी गेहूं का दानासरकारी रेट से कम पर खरीद करनेवाले ब्यापारियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही करते हुए जेल भिजवाया जाए।
2 :- माचुआ राजवाह, रार माईनर, हिम्मतपुर से लेकर माईनर मैं चमकरी तक, सकरौली राजबाह, जलेसर के पास नगला घनश्याम- दौलतपुर मुस्की – न0 जीवाराम – न0 महासुख पर स्थिति लौधीपुर राजबाह सहित जनपद के सभी नहर राजवाहों मैं टेल तक पानी पहुंचाया जाए।
3 :- माचुआ राजबाह स्थिति एल0 जी0 सी0 (हजारा नहर) पर सैफन की तत्काल सफाई कराकर, कट – खांदी को मजबूती से बंद कराकर सिंचाई खण्ड अलीगढ़ को सख्ती के साथ निर्देश दे कर राजवाह की छमता के अनुसार 180 क्यूसेक पानी छोडबाकर टैल तक पानी पहुंचाया जाए तथा सफाई के नाम पर हर साल हो रहे घोटाले की जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा जाए।
4 :- वैवर ब्रांच नहर पर स्थिति गांव अम्रतपुर पर पुल बनबाया जाए एवं बैबर ब्रांच , समानांतर लोअर गंगा कैनाल (हजारा नहर) आदि को पक्का होने से तत्काल रोका जाए ताकि वाटर लैविल नीचे न जा सके।
5 :- जलेसर क्षेत्र के गांव किसर्रा एवं खानपुर मैं खारे पानी की गम्भीर समस्या है उक्त गांव को जमो स्थिति पानी की टंकी से पानी की सप्लाई की जाती थी पाईप लाईन खराब होने की बजह से सप्लाई बंद है तत्काल समाधान कराया जाए।
6 :- पिलुआ, मुईउद्दीनपुर, मारहरा, मिरहची, आई0 टी0 आई सहित सभी फीडरों पर मानक के अनुरूप ट्यूवेल को सरकार के हिसाब से कम से कम 10 घण्टे एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 18 घण्टे निर्वाध विधुत सप्लाई दिलाई जाए।
7 :- गृमीण बैंक धिरामई – मारहरा, कैनरा बैंक गिरोरा, मिरहची एवं मारहरा सहित जनपद की बैंको मैं दलालों की ब्रहद सक्रियता की बजह से कमीशन के नाम पर किसानों से लूट हो रही है इसे तत्काल रोका जाए।
8 :- आवारा गाय एवं सांडो सहित नीलगाय, जंगली सूअर क अत्याचार से निजात दिलाने हेतु गऊशाला एवं पशुबाड़े बनबाकर उपरोक्त जानवरों को पकडवाकर बन्द करवाया जाए।
9 :- गांव नयावांस के शहीद रामप्रसाद जी के नाम शहीद स्मृति गेट एवं शहीद स्मारक का तत्काल निर्माण कराया जाए।
10 :- पशु अस्पताल नयावांस पर पर्याप्त चिकित्सक एवं पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता तत्काल कराई जाए।
11 :- नहर स्थिति रतनपुर पुल पर मिरहची एवं मारहरा थाने की पुल के दोनो तरफ पुलिस चोकी बनी हुई हैं जिनकी पर्याप्त ब्यबस्था कराकर 24 घंटे पुलिस की उपलब्धता कराई जाए जिससे आये दिन होने बाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
12 :- पीएसी से मारहरा रोड सहित जनपद की सभी सडकों के फुटपाथों को साफ कराकर समतल कराया जाए ताकि अंधेरे में साईकिल एवं मोटरसाइकिल पर चलने वाले किसान मजदूरों का जीवन सुरक्षित रह सके।
13 :- मोहनपुरा मण्डी मैं मटर के किसानों की कटौती के नाम पर बडी लूट की जा रही है इसे तत्काल रोका जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र सास्री राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, थान सिंह लोधी मण्डल अध्यक्ष, चंद्रपाल वर्मा, हाकिम सिंह वर्मा अडंगा प्रधान, योगेन्द्र यादव, कुलदीप, अरविन्द यादव, धीरु भाई, पिंकी भाई, रामनरेश यादव, जाहिद अब्बास सहित आदि लोग उपस्थित रहे।