
कहासुनी के बाद युवक को पीटा, झोंका फायर
एटा, कहासुनी के बाद युवक की पिटाई कर दी। फायर भी किया। जिसमें पीड़ित बच गया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज कराई है। थाना पिलुआ के गांव बहटा निवासी कमल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पन्द्रह मार्च को गांव के आरोपी राकेश सहित तीन आरोपियों ने पिटाई की। जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। इसमें पीड़ित बच गया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है