
मिलावाटखोरी रोकने के लिए छापामार कार्रवाई,मचा हड़कंप
एटा।होली के त्योहार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिलावटखोरी रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चला रहा है। जिला अभिहित अधिकारी डा. श्वेता सैनी की देखरेख में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल यादव, अरुण कुमार ने अलीगंज में छापामार कार्रवाई की गई। उससे दुकानदारों, मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। टीम ने आधा दर्जन दुकानों से सात सैंपल भरकर जांच को भेजे हैं।
जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल यादव, अरुण कुमार ने अलीगंज में छापामार कार्रवाई की है। टीम ने मुनक्का, सरसों का तेल, इडेविल ऑयल, खोया, छैना, बूंदी और नमकीन के सैंपल भरे हैं। टीम ने दुकानों से लिए सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच सैंपल फेल होने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।