*पटहेरवा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर टाली पलटने से एक की मौत*
जिला
कुशीनगर जनपद के मंगलवार की सुबह पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी बाजार के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मृतक मुन्ना पुत्र शम्भू यादव, उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी अहिरौली थाना विशुनपुरा का है। परिजनों को सूचना देने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं। इस दौरान एस आई राम सहाय यादव,हे. कांस्टेबल श्रीप्रकाश सरोज, हे. कांस्टेबल राम अशीष यादव, कांस्टेबल चन्दन वार्म, कांस्टेबल शुभम कुमार, सी.पी. यादव, आदि पुलिस बल मौजूद रहे।