26 मार्च से लॉकडाउन की अफवाह, हर दिन गांवों की ओर पलायन कर रहे हजारों मजदूर

गुजरात : 26 मार्च से लॉकडाउन की अफवाह, हर दिन गांवों की ओर पलायन कर रहे हजारों मजदूर

  • पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में कुछ लोगों को लिया हिरासत में

गुजरात में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते शहरों के हालत तो बिगड़ ही रहे हैं, इसके साथ ही लोगों के मन में एक बार फिर से लॉकडाउन लगने की शंका घर कर गई है। ऐसे में लोग अपने घर-परिवार व सामान सहित पलायन कर रहे हैं। प्रदेश के सूरत, राजकोट, भावनगर, अहमदाबाद व राजकोट में कोरोना संक्रमण तेजी पकड़ रहा है, जिसके चलते 26 मार्च से लॉकडाउन लगने की अफवाह ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि, पिछले हफ्ते से मजदूरों का घर लौटने का सिलसिला कुछ ऐसा है कि प्रतिदिन करीब 500-1000 मजदूर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ सूरत की पांडेसरा पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में ट्रैवल्स एजेंसी से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। ख़बरों के मुताबिक पुलिस ने बताया कि होली के त्यौहार के चलते ट्रेनों की संख्या में कमी है, जिस कारण ये सब लोग अफवाह फैलाकर मोटी कमाई करने के चक्कर में हैं। ऐसे में लोग अफवाह को सच मानते हुए अपने-अपने घरों की और बसों का सहारा ले रहे हैं। लॉकडाउन की अफवाह को न फैलने देने के लिए भाजपा के सांसद सीआर पाटिल ने भी साफ किया है कि लॉकडाउन लगने की बात बिल्कुल गलत है, लोगों को शहर छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी साफ कर दिया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। लॉकडाउन बिल्कुल नहीं लगाया जाएगा। दरअसल, पांडेसरा के वड़ोद गांव के अलावा लिंबायत, डिंडोली से हर दिन 30 से ज्यादा बसें जा रही हैं, इसमें लोग अपने गांव लौट रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks