
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 21.03.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ आरटीओ के सामने जी0टी0 रोड के पास से समय करीब 21.50 बजे पर गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा सम्बन्धित मु0अ0स0 117/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- चिंकी पुत्र शीलू नि0 काशीराम कालौनी चौरासी थाना कोतवाली देहात एटा ।
बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ.नि.अभिलाख सिह
- है.का. योगेन्द्र सिह
- है.का मो0 आतिब