
– मैनपुरी* ———————– *कुरावली पुलिस ने दवोचे जानलेवा हमले के चार आरोपी* *- घर में घुसकर बलवा व गाली गलौच करते हुए किया था हमला* *- सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने सात घंटे में हासिल की बड़ी कामयावी* *कुरावली/मैनपुरी।* एसपी अविनाश पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था में सुधार किए जाने और फरार व बांछित अपरारिधयों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ कुरावली दद्न प्रसाद गॉड के कुशल नेतृत्व में इंस्पेक्टर देवेन्द्रनाथ मिश्र ने पुलिसवल के साथ घटना के मात्र सात घंटे बाद ही घर में घुसकर छेड़छाड, बलवा व गाली गलौच करते हुए जानलेवा हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद सभी को जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के गांव नगला गुसाई संजय ईट भट्टा के पास निवासी कुलदीप पांडेय पुत्र रामेश्वर दयाल की पत्नी लक्ष्मी पांडेय शनिवार की रात्रि 8 बजे अपने घर पर थी। तभी घर पर औंछा थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी आशीष, अमित पुत्रगण विनोद कुमार, शैलेन्द्र पुत्र नेत्रपाल, शीलू पुत्र आत्माराम, रोहित उर्फ शिंकू पुत्र रविन्द्र, विवेक पुत्र दफेदार, सुमित पुत्र सुरेश चन्द्र अपनी ईको कार व बाइक पर सवार आ गए और छेडछाड़ करने लगे शोर मचाने पर कुलदीप मौके पर आ गया। तब उक्त लोगो ने तमंचो से फायर कर दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की रिपोर्ट कुलदीप ने रात्रि में ही सभी आरोपियों के विरुद्ध थाने में बलवा करने व छेड़छाड, गाली गलौच, मारपीट, जान से मारने की नियत से फायरिंग करना व जान से मारने की धमकी देने की धाराओ में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह, उपनिरीक्षक अजयसिंह मलिक, लक्ष्मीनरायन, मुकुल कुमार ने पुलिसवल के साथ घटना के मात्र सात घंटे बाद ही चार आरोपियों आशीष, शीलू , रोहित, शैलेन्द्र को दविश देकर घिरोर रोड से दवोच लिया। पुलिस ने जिनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस व इस्तेमाल कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार और बाइक वरामद की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नामजद तीन आरोपी अमित, विवेक, सुमित फरार है। जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।