फरार चल रहा आरोपी अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

*एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहा आरोपी अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 57/2019 धारा 307, 323 व 504 भादवि* में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना:-* दिनांक 11.05.2020 को वादी श्री नंदकिशोर पुत्र सूबेदार सिंह निवासी मोर्चा नहर थाना राजा का रामपुर द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी के गांव के ही राघवेंद्र उर्फ़ धर्मेंद्र पुत्र सुरेशचंद्र ने जमीनी विवाद को लेकर वादी के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया जिससे वादी बाल-बाल बच गया मगर वादी के घर पर मौजूद गांव के ही अमरदीप पुत्र देवसिंह के पेट में गोली लग गयी जिससे वो घायल हो गया है। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर *मुअसं- 57/2019 धारा 307, 323,504 भादवि बनाम राघवेन्द्र* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 11.05.2020 को मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे आरोपी युवक राघवेंद्र उर्फ़ धर्मेंद्र पुत्र सुरेशचंद्र सिंह को नगला धाता के पुल के पास से समय करीब 06.45 बजे घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा व एक खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध *मु.अ.सं.- 58/2020 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- राघवेंद्र उर्फ धमेन्द्र पुत्र सुरेशचंद्र निवासी मोर्चा नहर थाना राजा का रामपुर एटा।

*बरामदगी-*
1- एक तमंचा 2 जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस 315 बोर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा
2- उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह
3- आरक्षी धर्मवीर सिंह
4- मुख्यआरक्षी चालक महेशचंद्र

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks