“मिशन व्यापारी कल्याण“ के तहत नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम

“मिशन व्यापारी कल्याण“ के तहत नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, फ्लेक्सी चैक किए वितरित

एटा। प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 21 मार्च को जनपद के समस्त नगरीय क्षेत्रों में “मिशन व्यापारी कल्याण“ के रूप में प्रत्येक नगर पंचायत, पालिका में व्यापारियों व लघु उद्यमियों के लिए चलाई जा रही योजनाआंे पीएम मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, स्टार्टअप, ओडीओपी सहित अन्य योजनाआंे के लाभार्थियांे को प्रमाणपत्र, टूल किट, ऋण वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किए गए।

जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका परिषद एटा द्वारा चिन्हित किए गए 50 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। डीएम ने इस दौरान उद्योग विभाग द्वारा संचालित पीएमईजीपी योजना के तहत जितेन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत नियामत अली, श्रीमती बेबी, तिलक सिंह को लाभान्वित होने पर लगभग 47 लाख की धनराशि के फ्लेक्सी चैक वितरित किए।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 दिनेश वशिष्ठ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान चेयरमैन मीरा गांधी, ईओ दीप कुमार, भाजपा महामंत्री सुशील गुप्ता सहित अन्य सभासदगण, संख्या में पथ विक्रेता, योजनाओं के लाभार्थी आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks