“मिशन शक्ति“ के तहत 22 मार्च को होंगे कार्यक्रम

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “मिशन शक्ति“ के तहत 22 मार्च को होंगे कार्यक्रम

एटा। प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 22 मार्च को “मिशन शक्ति“ के तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेंस, एन्टीरोमियो स्क्वायड आदि से संबंधित सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलनों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। आशा बहुओं, महिला शिक्षिकाओं, महिला अधिकारियों, कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा तथा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। पोषण मिशन के अन्तर्गत लाभार्थियों का पंजीकरण, कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति के तहत विधानसभा अलीगंज क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड अलीगंज परिसर, विधानसभा सदर क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड सकीट परिसर, विधानसभा मारहरा क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड मारहरा परिसर, विधानसभा जलेसर क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड जलेसर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सीडीओ ने कहा कि कार्यक्रमों को सफल बनाने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो उक्त स्थलों पर उपस्थित रहकर सौंपे दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। इसके अलावा संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाॅल लगाकर जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा, तो वहीं लाभार्थीपरक योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks