*एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, पाॅच दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्र में लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म तथा उसके भाई की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी युवक गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 172/20 धारा 376डी, 302, 506 भादंवि की घटना में फरार चल रहे दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटनाः-* दिनांक 10.05.2020 को वादी श्री महेन्द्र उर्फ टीटू पुत्र जगदीश निवासी भ्याऊ थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की तहरीर दी गयी कि दिनांक 07.05.2020 को वादी काम करने बाहर गया हुआ था, वादी की पुत्री को घर पर अकेला पाकर गाॅव के ही विपिन पुत्र प्रमोद तथा अनिल पुत्र रमेश ने पहले तो उसके साथ जबरन गलत कार्य किया और वादी के छोटे पुत्र ने इस घटना को देख लिया तो उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। साथ ही वादी की पुत्री को धमकी दी, कि अगर उसने इस बात को किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देंगें। जब वादी घर पर आया तो देखा कि उसका पुत्र मर गया है तो उसे दफना दिया। उसके बाद दिनांक 09.05.2020 को वादी की पुत्री ने वादी को उक्त घटना की पूरी जानकारी दी है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं- 172/20 धारा 376डी, 302, 506 भादंवि बनाम विपिन व अनिल* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 12.05.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर नगला दयाराम के पास, ग्राम भ्याऊ की तरफ जाने वाले रास्ते से समय करीब 08.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- विपिन पुत्र प्रमोद प्रजापति निवासी ग्राम भ्याऊ थाना जलेसर एटा।
2- अनिल पुत्र रमेश निवासी ग्राम भ्याऊ थाना जलेसर एटा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी
2- आरक्षी मुकेश कुमार
3- आरक्षी सुरेन्द्र सिंह
4- आरक्षी चालक श्यामहरी