गांव में घुसे मगरमच्छ को वन विभाग ने पकड़ा

*गांव में घुसे मगरमच्छ को वन विभाग ने पकड़ा*

*बहराइच*- मोतीपुर वन्य क्षेत्र अंर्तगत मोतीपुर गांव में पिछले कई दिनो से एक मगरमच्छ आतंक मचाये हुये था जिसे ग्रामीणो की शिकायत पर सोमवार को वन विभाग मोतीपुर की टीम ने पकड़ जंगल में छोड़।
मोतीपुर वन टीम को ग्रामीणो ने सूचना दिया कि मोतीपुर के गुजरहना मजरे में पिछले कई दिनो से एक मगरमच्छ लगातार गांव की कई बत्तख मुर्गी व बकरियो को अपना निवाला बना रहा है जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणो की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी आनंद आर्या वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन टीम‌ ने ग्रामीणो के सहयोग से आपरेशन चला मगरमच्छ को काबू में किया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी आनंद आर्या ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ सुरक्षित नहर में छोड़ दिया गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks