
एटा, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में सन्चालित * परिवार परामर्श केंद्र * की बैठक महिला थाने में इन्स्पेक्टर रज़िया सुल्तान की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हुई, जिसमे घरेलू हिंसा एवं पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई, आज की बैठक में काउंसलर अकरम खान, डॉ श्यामलता वेद, संजीव तिवारी एडवोकेट, सिस्टर रोज़ एन्टो, गीता शर्मा के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा