गाँव से निकली प्रतिभा ने गाँव जिले व प्रदेश का नाम किया रोशन

सराय अगहत ब्रेकिंग

गाँव से निकली प्रतिभा ने गाँव जिले व प्रदेश का नाम किया रोशन

*निकटवर्ती जिला *फर्रुखाबाद जनपद के अंतर्गत आने वाले व कस्बा सराय अगहत से आठ किलोमीटर की दूरी पर बसे अलीगंज सराय अगहत मार्ग पर पड़ने वाले ग्राम नगला झौत के निवासी रामवीर सिंह यादव की पुत्री कुमारी अनुष्का यादव के दमदार प्रदर्शन के कारण यूपी की महिला फुटबॉल टीम को देश में पहला स्थान मिला है।*

उत्तर प्रदेश अमेरिकन फुटबॉल संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कासगंज में 27 फरवरी से 4 मार्च तक हुआ था।इसमें नगला झौत निवासी कुमारी अनुष्का यादव पुत्री रामवीर सिंह यादव यूपी की टीम का हिस्सा थी। अनुष्का यादव गांव नगला झौत की रहने वाली हैं इनके घर की स्थिति काफी खराब रही है उनके पिताजी रामवीर सिंह मेहनत मजदूरी करके कर चलाते हैं उनकी माता जी घर पर रह कर खेती में अपने पति का हाथ बटाती हैं अनुष्का सात भाई बहनों में तीसरे नंबर की है इनसे बड़ी एक बहन रविता और भाई राजू है और इनसे छोटी तीन बहन गिरजा रेखा निकिता और एक भाई दीपक है। अनुष्का की बड़ी बहन रविता की शादी हो चुकी है भाई राजू दिल्ली में गाड़ी चला कर घर चलाने में पापा की मदद करता है। अनुष्का इस समय अपनी मौसी के घर अलीगढ़ रह रहीं हैं।

अनुष्का की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल में व कक्षा छः से हाईस्कूल तक पढ़ाई प्रताप सिंह मेमोरियल कॉलेज व इण्टरमीडिएट की पढ़ाई रतन प्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज अलीगढ़ से की उसके बाद अनुष्का ने अपनी बीए व एमए की पढ़ाई टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ से की है।
टीकाराम महाविद्यालय से ग्रेजुएशन करते समय ही अनुष्का ने खेलना प्रारंभ किया उनका पसंदीदा खेल हॉकी है जिसमें उन्होंने 2018 से 2019 तक राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीती अनुष्का 2018 में ही अमेरिकन फुटबाल खेल से जुड़ी और 2018 में यूपी की टीम का हिस्सा बनी और खेली भी अनुष्का अब तक 5 राज्य स्तर के और दो ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर के मैच व अन्य बहुत सारे मैच खेल चुकी हैं इससे पहले अनुष्का यादव हॉकी में दो बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर के भी मैच खेल चुकी है।और हाल ही में हुए अमेरिकन फुटबॉल नेशनल चैंपियन कासगंज में अनुष्का ने हिस्सा लिया और टीम को पहला स्थान दिला कर राज्य और देश का नाम रोशन किया अनुष्का का कहना है कि वह आज जो कुछ भी है और आज जिस मुकाम पर पहुंची है उसके पीछे मौसा आशाराम यादव मौसी तारावती और मौसी की वेटी पूजा यादव और टीकाराम कन्या महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका डॉ मंजू लता जादौन की मेहनत है
अनुष्का का कहना है कि उनकी मौसेरी बहन पूजा यादव ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में काफी हद तक मदद की है और आज भी हमेशा की तरह मेरे साथ खड़ी हैं।

जैन न्यूज़ परिवार सराय अगहत अनुष्का यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करता है व उनके इस सफलता पर उनको बहुत बहुत बधाई देता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks