देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। चार महीने बाद देश में नए मामले 40 हजार से ऊपर आने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 हजार 953 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1करोड़,15 लाख,55 हजार ,284 हो गई है। इस दौरान 188 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1 लाख,59 हजार,558 हो गई है

शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2 लाख,88 हजार,394 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,11 लाख,07 हजार,332 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह देश में कोरोना का रिकवरी रेट 96.12 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटो में 10 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 19 मार्च को 10 लाख,60 हजार,971 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 23 करोड़ ,24 लाख ,31 हजार ,517 टेस्ट किए जा चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks