ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता,सत्यपाल सिंह राठौर

*अकबरपुर लालसहाय में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने किया हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ।* *ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता। (सत्यपाल सिंह राठौर)* अलीगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर लाल सहाय में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने डॉ0राजेश शर्मा के अलावा हॉस्पिटल स्टाफ एवं क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक जी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को भी वेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है, आज अकबरपुर में खुलने वाला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इसका प्रमाण है।विधायक जी ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियो को आगाह करते हुए कहा कि आप अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करे और जनता को उचित स्वास्थ्य सेवा देने का प्रयास करना।सत्यपाल सिंह राठौर ने बताया कि हमारे ओजस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के अथक प्रयासों से प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए कई मेडीकल कॉलेजों के अलावा एम्स कॉलेजों की भी स्थापना की गई है।विधायक जी ने अपनी सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए,प्रदेश को भयमुक्त प्रशासन भी देने का पूरा प्रयास किया है, वर्तमान में अपराधी या तो जेलों में हैं,या यमराज के पास पहुंचा दिए गए हैं।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी भाजपा पार्टी की सरकार विशाल बहुमत से बनेगी,इस अवसर पर गोपाल शर्मा,रामबाबू सिंह,बल्लू खा, आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks