
लोधी समाज ने शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया।
एटा,
जनपद एटा की ग्राम पंचायत भागीपुर में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की मूर्ति पर लोधी समाज के युवाओं ने वीरांगना को फूल माला पहनाकर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए बलिदान दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर लोधी समाज के युवा देवेंद्र लोधी एडवोकेट ने कहा कि वीरांगना हमारी आन, बान और शान है ।हमें उनसे आगे बढ़ने की और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है ।वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर हमें स्वतंत्रता की ओर पहुंचाने में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर युवा नेता अमर राजपूत ने कहा कि वीरांगना के चरणों में हम शत शत नमन करते हैं। और यह आशा करते हैं कि इस देश में वीरांगना को प्रेरणा स्रोत मानकर लोधी समाज में भी हजारों वीरांगना निकल कर सामने आए हैं तभी लोधी समाज का उत्थान और भला हो सकता है। इस अवसर पर अमर राजपूत ,विकास मित्र, सुधीर कुमार ,राहुल कुमार वर्मा ,देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट,योगेश कुमार लोधी ,सोनू लोधी ,प्रमोद लोधी ,गिरीश जी, रामू लोधी ,स्वामी लोधी, राहुल लोधी ,मुकेश लोधी ,मोनू लोधी ,अमित राजपूत, योगेश लोधी आदि लोग उपस्थित रहे।