एमजीएम इण्टर काॅलेज प्रांगण में हुआ संसदीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन

एमजीएम इण्टर काॅलेज प्रांगण में हुआ संसदीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन

क्षेत्रीय सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर लिया जायजा

जलेसर ( एटा )जलेसर के एमजीएम इण्टर काॅलेज प्रांगण में शनिवार को संसदीय सवस्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक संजीव कुमार दिवाकर, चेयरमैन विकास मित्तल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया तो वहीं मेले में लगाए गए विभिन्न स्टाॅल पर पहुंचकर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाआंे के बारे में जानकारी की। संसदीय स्वास्थ्य मेले में 3599 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया।

सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज संसदीय क्षेत्रों में जनसामान्य को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने मौजूद जनसामान्य से अपील की कि संसदीय स्वास्थ्य मेले में अपना पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ लें, साथ ही अपनी विभिन्न जांच भी निशुल्क कराएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बीमा योजनाओं का लाभ लें, जिससे कि दुर्घटना में या किसी अन्य तरीके से हुई मौत के उपरांत उनके निराश्रितों को लाभ मिल सके। जनसामान्य द्वारा बीमा अवश्य कराया जाए, साथ ही संचालित योजनाआंे की जानकारी रखें, जिससे कि समय से लाभ उन योजनाओं का मिल सके।

संसदीय स्वास्थ्य मेले में जनसामान्य को स्क्रीनिंग कैंप, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मेडिसन कार्य, टीवी चेस्ट स्वास रोग, जनरल सर्जरी, शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, नाक कान गला दंत रोग, शिशु एवं बाल रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, ईसीजी, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा स्टाल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। इस दौरान लाभार्थियों को चश्मा, गोल्डन कार्ड आदि का वितरण भी किया गया।

इस दौरान विधायक संजीव कुमार दिवाकर, चेयरमैन विकास मित्तल, सीएमओ डॉ0 अरविंद कुमार गर्ग, एसडीएम एसपी वर्मा, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एसीएमओ डा0 राम सिंह, एमओआईसी जलेसर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, चिकित्सक, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks