दशकों में जो न हो पाया चार वर्ष में कर दिखाया

**

एटा: प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने का छह दिवसीय जश्न शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन यहां पहुंचे प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र में यह कार्यक्रम हुआ। राज्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विकास के लगभग 46 कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों ने देश में प्रथम या उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरी दी जा रही हैं। एटा का विकास भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, जो कार्य दशकों में नहीं हो सके, भाजपा सरकार ने चार साल में कर दिखाए हैं।

जिला पंचायत परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री, विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक जलेसर संजीव कुमार दिवाकर, डीएम डा. विभा चहल, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ अजय प्रकाश आदि ने जायजा लिया। 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण विभाग के 20 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन, 20 लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ, 20 लाभार्थियों को विधवा पेंशन के स्वीकृति पत्र, उद्योग विभाग के आठ लाभार्थियों को टूलकिट, दिव्यांगजन कल्याण विभाग के पांच लाभार्थियों को सहायक उपकरण, 20 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत पत्र, खादी ग्रामोद्योग विभाग के पांच लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, सीएमओ डा. अरविद कुमार गर्ग, एसडीएम सदर अबुल कलाम, सीओ सिटी राजकुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज कार्यक्रम:

सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20 मार्च को जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें मुख्यमंत्री पर्यटन संबंधी योजनाओं के कार्यो का शिलान्यास, लोकार्पण तथा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए और प्रस्तावित कार्याें का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। विधानसभा क्षेत्र स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। ये जनसभाएं तहसील अलीगंज परिसर, विकासखंड सकीट परिसर, विकासखंड मारहरा परिसर, एमजीएम इंटर कालेज जलेसर में होंगी। करोड़ों रुपये से बढ़ेगी मंदिरों की शान: सीडीओ अजय प्रकाश ने बताया कि कैलाश मंदिर के पर्यटन विकास कार्य को 47.27 लाख, अलीगंज तहसील क्षेत्र के सराय अगहत में शिव मंदिर पर्यटन विकास कार्य को 45.57 लाख, मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत पटना पक्षी विहार में विकास कार्यों को 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनके साथ ही मारहरा में शिव मंदिर का मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत शिलान्यास और लोकार्पण इन जनसभाओं में किया जाएगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks