*एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, चार दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्र में 85 वर्षीय वृद्धा के साथ हुई मारपीट तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 85/2021 धारा 323,376 भादंवि में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटना:-* दिनांक 19.03.2021 को वादिया श्रीमती गुड्डी देवी पत्नी पदमचन्द्र निवासी B.A.C फैक्ट्री रामबाग जिला आगरा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 17.03.2021 को गांव बढावली निवासी शमशाद पुत्र इंद्रीश उर्फ इंग्लिश ने नशे की हालत में मेरी मां के साथ मारपीट व जबरन दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मु0अ0सं0 – 85/2021 धारा 323 ,376 भादंवि पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 20.03.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे अभियुक्त शमशाद को सिकन्द्रराऊ बस स्टैण्ड के पास से समय करीब 10.25 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- शमशाद पुत्र इंग्लिश उर्फ इंद्रीश निवासी ग्राम बढावली थाना जलेसर जिला एटा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः—*
1. उ0नि0 श्री सुबोध कुमार
2. का0 1200 शिवदत्त शर्मा
3. हो0गा0 478 पूरन सिहं