एटा पुलिस द्वारा ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, थाना जलेसर क्षेत्र में हुई 50 वर्षीय वृद्ध की हत्या की घटना को अंज़ाम देने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, जमीनी विवाद के चलते की गई थी हत्या।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा ग्राम महानमई में हुए रामवीर हत्याकाण्ड का खुलासा कर आरोपी भाई रामकिशोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटना:-* दिनांक 14.03.2021 को वादी श्री दीपक पुत्र रामवीर निवासी ग्राम महानमई थाना जलेसर, एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनाँक 14.03.2021 की रात्रि को वादी के पिता घर पर सोये हुए थे। वहीं पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना जलेसर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर थाना पर मुअसं- 80/21 धारा 302 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। दिनांक 19.03.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामकिशोर को उसके मकान के पास से समय 07.40 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया था। इस सम्बंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की
जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1. रामकिशोर पुत्र रामखिलाड़ी बालमीकी निवासी महानमई थाना जलेसर एटा उम्र करीब 31 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- प्रभारी निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह
2- उपनिरीक्षक देवेंद्र सारस्वत
3- का0 1230 ईवन सिंह
4- का0 1198 परमवीर सिंह