कोरोना के आंकड़ों से चिंतित सरकार ने सीएमओ को हटाया

*

कोरोना के आंकड़ों से चिंतित सरकार ने सीएमओ को हटाया*

*आगरा* नगर में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। कोरोना की इस जंग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों में से एक एक को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परंतु आगरा की स्तिथि अत्यधिक गंभीर है। रविवार तक कोरोना संक्रमित की संख्या कुल 755 हो गई है। रविवार के दिन ही 16 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसी स्तिथि को मद्दे नजर रखते हुए रविवार शाम को आगरा के सीएमओ एवं मंडल के अपर निदेशक को पद से हटा दिया गया है और तत्काल ही नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है अभी तक सीएमओ पद पर नियुक्त रहे डॉ मुकेश कुमार वत्स को डीएम कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया हैं और आगरा के नए सीएमओ डॉ आरसी पांडेय को बनाया गया है। वहीं अपर निदेशक रहे डॉ एके मित्तल को मंडलायुक्त कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। अब आगरा के अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के तौर पर डॉ अविनाश कुमार सिंह को नियुक्त किया है। अब ये देखना होगा कि सरकार के इस फैसले का कितना प्रभाव पड़ता है।फिलहाल उम्मीद तो यही की जा रही है कि सरकार के इस फैसले से जिले की स्थिति में सुधार आएगा।
वही दूसरी तरफ सूत्रों के अनुसार जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर भी गाज गिरने के उम्मीद की जा रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks