एटा
अलीगंज के क्षेत्राधिकारी बने राघवेंद्र सिंह राठौर

जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। अलीगंज की जिम्मेदारी संभाल रहे अजय कुमार को थाना सकीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही अलीगढ़ से आए क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह राठौर को अलीगंज की जिम्मेदारी दी गई है।