धर्म न बदलने पर बच्चों समेत पत्नी को जिंदा फूंकने का प्रयास, पति अफजल गिरफ्तार

लखनऊ: धर्म न बदलने पर बच्चों समेत पत्नी को जिंदा फूंकने का प्रयास, पति अफजल गिरफ्तार

लखनऊ में एक पति ने अपने ही बच्चों और पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की . (सांकेतिक तस्वीर)
Lucknow News: लखनऊ में एक शख्स ने धर्म न बदलने पर अपने ही बच्चों समेत पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने उन्हें सकुशल बचा लिया है. मामले में पुलिस ने पति मोहम्मद अफजल सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक पति ने धर्म न बदलने पर बच्चों से समेत पत्नी को जिंदा फूंकने की कोशिश की. मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति राजीव उर्फ अफजल सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि मुस्लिम युवक मो अफजल सिद्दीकी ने धर्म छिपाकर 2009 में युवती से शादी की थी. उसने राजीव नाम से आर्य समाज में विवाह किया था. उस समय उसने खुद को अनाथ बताकर झांसा दिया था. चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बाद भी महिला की कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. अब आग की इस घटना के बाद आलाधिकारियों ने फटकार लगाई तो ठाकुरगंज पुलिस सक्रिय हो गई.

महिला का कहना है कि शादी के बाद वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा. यही नहीं बच्चों को भी मुस्लिम बनवाने का दबाव बनाने लगा. पीड़िता महिला ने यहां तक आरोप लगाया है कि मोहम्मद अफजल उस पर कई लोगों से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का भी दबाव बनाता है. विरोध करने पर उसकी पिटाई करता है. यही नहीं उसने जब ज्यादा विरोध किया तो अफजल ने परिजनों के साथ मिलकर महिला और बच्चो को कमरे में बंद कर आग लगा दी. इस दौरान 112 नंबर पर सूचना पर पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड ने महिला और बच्चों को बचा लिया.

पुलिस से पहले की शिकायत तो नहीं हुई कोई कार्रवाई
पीड़ित महिला का कहना है कि इस संबंध वह कई बार ठाकुरगंज थाने में शिकायत कर चुकी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही. वहीं अब मामला तूल पकड़ा तो सीनियर अधिकारियों की फटकार के बाद अफजल, उसके परिजनों सहित मौलानाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ग;k है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks